बांदा में संतान की चाह में ससुरालवालों में बहू के साथ जबरन दुष्कर्म करवाया। मामले को लेकर पुलिस की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया उसकी शादी 8 साल पहले हुई थी और संतान न होने पर यह घटना अंजाम दी गई। 

बांदा: जनपद में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां महिला का आरोप है कि उसके देवर ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इस संबंध में पुलिस को लिखित तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की पड़ताल में जुट गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शारीरिक शोषण और दुष्कर्म का लगाया आरोप 
पूरा मामला बांदा जनपद के शहर कोतवाली से सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने ससुरालीजनों पर शारीरिक शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि 8 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के इतने सालों बाद भी महिला को बच्चे नहीं हो रहे थे। ऐसे में ससुरालवालों ने भी संतान की चाह में उसके साथ दुष्कर्म करवाया। 

महिला ने दर्ज करवाया मामला 
महिला का कहना है कि उसके सास-ससुर, पति और अन्य परिवार के लोगों ने उसे निःसंतान होने को लेकर कोसते रहते थे। इसको लेकर महिला काफी ज्यादा परेशान रहने लगी थी। इसके बाद एक दिन सास-सुसर और पति की रजामंदी से देवर को उसके साथ बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इस पूरे मामले को लेकर शहर कोतवाली जाकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ही महिला ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस इस मामले को लेकर पड़ताल में जुटी हुई है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए बांदा के महिला जिला अस्पताल भेजा गया है। शहर कोतवाल राजेंद्र कुमार ने मामले को लेकर जानकारी दी कि महिला ने दुष्कर्म और शारीरिक शोषण होने की तहरीर दी। इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

कानपुर हिंसा के बाद पुलिस का एक्शन जारी, 3 एफआईआर दर्ज और अब तक 35 की हुई गिरफ्तारी

कानपुर हिंसा: ट्विटर पर भिड़े अखिलेश और ब्रजेश पाठक, केशव बोले- जुमा का सम्मान लेकिन जुर्म की इजाजत नहीं