विधान परिषद चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। वाराणसी (varanasi mlc result 2022 Live) में भाजपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह ने जीत दर्ज की है। अन्नपूर्णा बाहुबली बृजेश सिंह की पत्नी हैं। 

वाराणसी: विधान परिषद के चुनाव के सामने आए परिणामों में वाराणसी में एक बार फिर बृजेश सिंह का दबदबा दिखाई पड़ा। एमएलसी चुनाव में उनकी पत्नी अन्नपूर्णा ने जीत दर्ज की है। अन्नपूर्णा की ओर से यह जीत काफी बड़े अंतर से दर्ज की गई है। यहां भारतीय जनता पार्टी को तीसरा स्थान मिला है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंतिम चक्र के बाद सामने आया ये परिणाम
अंतिम चक्र की मतगणना में समाजवादी पार्टी के उमेश यादव को 345 वोट मिले तो वहीं भाजपा के डॉ सुदामा पटेल को 170 वोट मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह को 4234 वोट हासिल हुए। इस दौरान मतगणना में 127 मतपत्र निरस्त मिले। अन्नपूर्णा सिंह ने शुरूआत से ही बढ़त बनाकर रखी थी जो आखिरी तक कायम रही। चुनाव पूरी तरह से एकतरफा नजर आया। भारी अंतर के साथ उन्होंने विजय पताका फहराई। 

बनारस की इस सीट पर हमेशा से ही बृजेश सिंह और उनके परिवार का कब्जा रहा है। केंद्रीय जेल में बंद होने के बावजूद परिवार का वर्चस्व इस सीट पर देखा गया। ज्ञात हो कि बृजेश सिंह के बड़े भाई उदयभान सिंह उर्फ चुलबुल सिंह इस सीट पर 1998 में एमएलसी बने थे। दो बार वह एमएलसी चुने गए। इसी के साथ पंचायत चुनाव में उनका दबदबा जग जाहिर है। इसके बाद 2010 में बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा को बसपा ने इस सीट से प्रत्याशी बनाया। वह भी जीत दर्ज कर यहां से एमएलसी बनीं। इसके बाद 2016 में बृजेश सिंह इस सीट से चुनाव में उतरे। उस समय भाजपा ने भी प्रत्याशी न उतारकर उन्हें समर्थन दिया।

सुल्तानपुर में भाजपा ने पहली बार दर्ज की जीत 
विधान परिषद चुनाव में सुल्तानपुर में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। यहां शैलेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज कर कमल खिलाने का काम किया है। उन्होंने गायत्री प्रसाद प्रजापति की पुत्रवधू शिल्पा को शिकस्त दी है। इस सीट पर अभी तक भाजपा को जीत नहीं मिली थी। जिसके बाद 2022 में शैलेंद्र सिंह ने यहा कमल खिलाया है। शैलेंद्र हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने न सिर्फ अपना पद बचाया बल्कि सीट को भी भाजपा की झोली में डाल दिया। 

यूपी विधान परिषद चुनाव परिणाम: हार गए कफील खान, 10 सीटों पर मिली भाजपा को जीत

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले- जनता के बाद जनप्रतिनिधियों ने भी सपा की गुंडागर्दी को नकारा

यूपी के बांदा में 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, 2 पन्ने के सुसाइड नोट के आखिरी में खून से लिखे 4 शब्द

विधान परिषद चुनाव में सुल्तानपुर में पहली बार खिला कमल, शैलेंद्र ने गायत्री प्रजापति की पुत्रवधू को हराया