यूपी के आगरा में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की पदाधिकारी परवीन बेगम की हत्या कर दी गई। उनका शव फतेहपुर सीकरी ब्रांच नहर में मिला। मृतका के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

आगरा (Uttar Pradesh). यूपी के आगरा में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की पदाधिकारी परवीन बेगम की हत्या कर दी गई। उनका शव फतेहपुर सीकरी ब्रांच नहर में मिला। मृतका के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, न्यू आगरा के कर्बला की रहने वाली 42 साल की परवीन बेगम 26 सितंबर को घर से निकली थीं, जिसके बाद वो वापस नहीं लौटीं। बताया गया है कि उसी दिन शाम को उनकी पति पल्ले खान से मोबाइल फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। पल्ले खान ने बताया, किसी का फोन आने पर परवीन घर से गईं थीं। देर रात वापस नहीं लौटने पर न्यू आगरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार शाम उनका शव फतेहपुर सीकरी ब्रांच नहर में मिला। चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। 

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतका के पास मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।