अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने सोमवार को कहा, सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामला सुलझा दिया है। पिछले 70 साल से कांग्रेस इस पर राजनीति कर रही थी। सरकार का अब अगला टारगेट जनसंख्या नियंत्रण कानून होना चाहिए। यानी हम दो हमारे दो।

मेरठ (Uttar Pradesh). अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने सोमवार को कहा, सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामला सुलझा दिया है। पिछले 70 साल से कांग्रेस इस पर राजनीति कर रही थी। सरकार का अब अगला टारगेट जनसंख्या नियंत्रण कानून होना चाहिए। यानी हम दो हमारे दो। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस ने कभी अयोध्या मामले को सुलझाने की कोशिश नहीं की
मेरठ में बोलते हुए उन्होंने कहा, मैं सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं कि 150 साल से ज्यादा पुराने भूमि विवाद को सुलझा दिया। राष्ट्र एकता के रास्ते पर चल रहा है। मंदिर और मस्जिद के मुद्दे बहुत छोटे हो गए हैं। हालांकि, कांग्रेस ने कभी इसे सुलझाने की कोशिश नहीं की। लेकिन देश की जनता समझ गई कि इस मुद्दे को चालीस दिन मैं सुलझाया जा सकता था।

सरकार बनाए 2 बच्चों का कानून
उन्होंने कहा, अब समय आ गया है कि देश में हर धर्म के लिए दो बच्चों का कानून बने। जनसंख्या देश के लिए बड़ी समस्या है। सरकार को दो बच्चों का कानून लाना होना चाहिए।