पीड़िता पार्टी की महिला मोर्चा की एक कार्यकर्ता है। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जैन उसके घर में घुस आए और उसके साथ जबरदस्ती की। 

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाजपा की महिला कार्यकर्ता का यौन उत्पीड़न करने के सिलसिले में पार्टी के एक नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई जिसके बाद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आशीष जैन के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिकायत करने पर मिली जान से मारने की धमकी

पीड़िता पार्टी की महिला मोर्चा की एक कार्यकर्ता है। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जैन उसके घर में घुस आए और उसके साथ जबरदस्ती की। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने उसका विरोध किया तो जैन ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

जैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 504, 506 और 452 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)