बीजेपी नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने कहा, नागरिकता संशोधन कानून के तहत देश के किसी भी मुसलमान को देश छोड़ने के लिए नोटिस नहीं दी गई, क्योंकि यह नागरिकता देने वाला कानून है, छीनने वाला नहीं।

बाराबंकी (Uttar Pradesh). बीजेपी नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने कहा, नागरिकता संशोधन कानून के तहत देश के किसी भी मुसलमान को देश छोड़ने के लिए नोटिस नहीं दी गई, क्योंकि यह नागरिकता देने वाला कानून है, छीनने वाला नहीं। मुसलमानों के लिए तो उनके अपने देश हैं लेकिन हिन्दुओं के लिए सिर्फ एक हिंदुस्तान ही है। धार्मिक आधार पर प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देने वाला कोई और देश नहीं है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएए पर जो मचा रहे बवाल, वो देश के साथ नहीं रहना चाहते
उन्होंने कहा, मुसलमानों को अगर धार्मिक आधार पर पाकिस्तान, बांग्लादेश या अफगानिस्तान में सताया जाता है तो वहां उनका अपना कानून है। उनकी रक्षा की जाएगी। उन्हें नागरिकता दी जाएगी। इसमें आपत्ति कहां है? भारत में रह रहे मुसलमानों को तो कोई नोटिस नहीं मिला, फिर किस बात का बवाल है। जो इसपर बवाल मचा रहे हैं, ऐसा लगता है कि वह देश के साथ रहना नहीं चाहते। 

घाघरा नदी का नाम बदलकर बहुत अच्छा काम किया
राम मंदिर निर्माण पर बोलते हुए उन्होंने ​कहा, मंदिर निर्माण में समय लगता है। विध्वंस में कुछ घण्टे और मिनट लगते हैं। जल्द ही राम मन्दिर का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। वहीं, घाघरा नदी का नाम सरयू नदी किये जाने पर विनय कटियार ने कहा, इसका कारण इसकी धार्मिक पहचान बनाये रखना है। जिस तरह गंगा औ यमुना जी को पवित्र माना जाता है ठीक उसी प्रकार सरयू जी को भी पवित्र माना जाता है। उससे अयोध्या की पहचान है। योगी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है।