यूपी चुनाव की तैयारी भारतीय जनता पार्टी के लीडरों ने काफी तेजी से करनी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसके लिए अब भाजपा के नेता कई रैलियां भी कर सकते हैं। प्रदेश स्तर पर 6 यात्राएं लेकर यूपी की जनता के बीच जाएगी।  

लखनऊ: देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा इलेक्शन (Assembly Election) बेहद करीब आ रहे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों के लीडर चुनाव की तैयारी में जोर- शोर से लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर कई लीडर इन दिनों काफी रैलियां भी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश स्तर पर 6 यात्राएं लेकर यूपी की जनता के बीच जाएगी। इस बात की जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जनता के आशीर्वाद से बनेगी भाजपा सरकार
मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर और जनता के आशीर्वाद से भाजपा की एक बार फिर से 300+ सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) रथयात्रा के जरिए हर वोटर और समाज के हर तबके तक पहुंचने का लक्ष्य बना रही है। उत्तर प्रदेश बीजेपी की कोशिश है कि प्रदेश के लगभग हर विधान सभा तक पहुंचा जाए। इसके लिए बीजेपी रथयात्रा के जरिए हर वोटर तक पहुंचने की तैयार कर रही है। यूपी भाजपा विधानसभा चुनावों को लेकर 6 यात्रा निकालेगी। ये यात्रा निकालने का फैसला मंगलवार को लखनऊ स्थित बीजेपी मुख्यालय में कार्ययोजना बैठक में किया गया।

6 यात्राओं की बड़े नेता अगुवाई करेंगे
आपको बता दें कि ये यात्राएं अवध, काशी, गोरखपुर, बृज, पश्चिम और बुंदेलखंड क्षेत्र से निकाली जाएगी। इन 6 यात्राओं में बड़े नेता अगुवाई करेंगे। इन यात्राओं के ज़रिए सरकार योजनाओं को जनता को बताया जाएगा। इस अहम बैठक में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, कानून मंत्री बृजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद थे।