यूपी के महोबा में शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद विदाई के समय अचानक दुल्हन ने दूल्हा के साथ जाने से मना कर दिया। काफी समझाने के बावजूद दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। यहां तक कि पुलिस ने भी दुल्हन को बैठाकर समझाया लेकिन वो ससुराल जाने को राजी नहीं हुई।

महोबा (Uttar Pradesh). यूपी के महोबा में शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद विदाई के समय अचानक दुल्हन ने दूल्हा के साथ जाने से मना कर दिया। काफी समझाने के बावजूद दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। यहां तक कि पुलिस ने भी दुल्हन को बैठाकर समझाया लेकिन वो ससुराल जाने को राजी नहीं हुई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला कुलपहाड़ क्षेत्र का है। यहां स्थित मैरिज में बुधवार को शहर के रहने वाले देवेंद्र कुमार की शादी अजनर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की से धूमधाम से हुई। विधि विधान से शादी की सभी रस्में पूरी की गई। वर और वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई, अग्नि के सात फेरे लिए। गुरुवार सुबह विदाई की तैयारियां चल रही थीं, इसी बीच दुल्हन ने विदा होने से इनकार कर दिया। 

ससुराल न जानें के पीछे दुल्हन ने बताई ये वजह
पूछने पर दुल्हन ने कहा, रात में भीड़ ज्यादा होने की वजह से मैं दूल्हे को ठीक से नहीं देख पाई। लेकिन सुबह में जब उसके पैरों को देखा तो कांप रहे थे। हाथ भी कांप रहा था। इसलिए मैं उसके साथ नहीं रह सकती। मैं ससुराल नहीं जाउंगी। दुल्हन की बात सुन मायके और ससुराल वालों ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी। खुद दूल्हे ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं मानी। 

पुलिस ने खत्म कराया रिश्ता
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर आरबी शुक्ला ने दुल्हन को समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों की सहमति के बाद विवाह संबंध खत्म कराया गया। बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।