यूपी के कानपुर में दुल्हन ने छह फेरे के बाद सातवां फेरा लेने से मना कर दिया। दोनों पक्ष ने उसे बहुत समझाया लेकिन वो नहीं मानी। बात इतनी बढ़ी की पुलिस को आना पड़ा। जिसके बाद वर-वधू पक्ष के बीच हुए खर्च व सामान को लौटाया गया और बारात बैंरग लौट गई। वहीं, दूल्हे ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

कानपुर (Uttar Pradesh). यूपी के कानपुर में दुल्हन ने छह फेरे के बाद सातवां फेरा लेने से मना कर दिया। दोनों पक्ष ने उसे बहुत समझाया लेकिन वो नहीं मानी। बात इतनी बढ़ी की पुलिस को आना पड़ा। जिसके बाद वर-वधू पक्ष के बीच हुए खर्च व सामान को लौटाया गया और बारात बैंरग लौट गई। वहीं, दूल्हे ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
सचेंडी थाना क्षेत्र के छीतेपुर गांव में शनिवार रात एक किसान की बेटी की बारात आई थी। सभी रस्में धूमधाम से निभाई जा रही थी। जयमाल के बाद दूल्हा-दुल्हन ने एक साथ खाना भी खाया। रविवार तड़के फेरों की रस्म चल रही थी। इस बीच लड़की 6 फेरे लेने के बाद रुक गई और घूंघट उठाकर बोली, मुझे शादी नहीं करनी। समझाने पर वो मंडप छोड़कर चली गई।

शादी न करने की दुल्हन ने बताई ये वजह
वहीं, दुल्हन के मना करने के बाद दूल्हा परेशान हो गया। जब सभी ने दबाव बनाकर दुल्हन से वजह पूछी तो उसने कहा, दूल्हा बहुत काला है और उम्र में भी बड़ा है। जिसपर उसके घरवालों ने उसे समझाने की कोशिश की, बड़े बुजुर्गों ने सलाह भी दी, लेकिन वो नहीं मानी। दोनों परिवारों के बीच रविवार शाम तक मान मनौव्वल का दौर चलता रहा। जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों में समझौता करवाया।