थाने में भी दोनों पक्षों में पंचायत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस ने भी दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार बरात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। 

बरेली (Uttar Pradesh). यूपी के बरेली में दुल्हन ने दूल्हे की एक हरकत की वजह से जयमाल के दौरान शादी करने के इनकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी वो नहीं मानी। आखिरकार बरात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, दूल्हा सेना में कार्यरत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला मीरगंज कस्बे के एक बरातघर का है। जहां रामपुर की लड़की की शादी शीशगढ़ के युवक से होनी थी। बरात धूमधाम से आई। शुरुआती रस्मों के बाद जयमाला का कार्यक्रम हुआ। जिसके बाद सभी लोग स्टेज पर दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देने आ रहे थे। इस बीच दूल्हे की बहन डीजे पर डांस करने चली गई। जिसपर दूल्हे ने उसे मना किया, लेकिन वो नहीं मानी। इसपर दूल्हे को इतना गुस्सा आया कि उसने पास पड़ी एक कुर्सी उठाकर बहन पर फेंक दी।

पलभर में दुल्हन ने ले लिया शादी नहीं करने का फैसला
स्टेज पर बैठी यह सब देख रही दुल्हन को दूल्हे की यह हरकत बर्दाश्त नहीं हुई। उसने शादी नहीं करने का फैसला कर लिया और स्टेज से उतरकर चली गई। दूल्हा पक्ष के साथ दुल्हन के परिवार वालों ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। थाने में भी दोनों पक्षों में पंचायत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस ने भी दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार बरात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।