उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में दुल्हन ने बारात के सामने निकाह कुबूल करने से इंकार कर दिया है। जिसके बाद वह अपनी समस्या को लेकर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की गुहार को सुनकर उसकी मदद की और प्रेमी के साथ उसका निकाह करवाया। 

कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर (Kushinagar) के रामकोला थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में एक दुल्हन ने बारात के सामने निकाह कुबूल करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं वह प्रेमी से शादी की गुहार को लेकर थाने भी पहुंच गई। इसके बाद जब वह वापस घर की ओर आई तो परिजनों के सामने भी उसी बात को दोहराया। जिसके बाद पुलिस ने सभी को बुलाकर समझौता करवाया और अंत में प्रेमी के साथ युवती की शादी करवाई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवती के इंकार के बाद बारात हुई वापस
युवती द्वारा भरी बारात में शादी से इंकार किए जाने और प्रेमी से शादी किए जाने के बाद बारात वापस चली गई। आपको बता दें कि शादी के लिए बारात नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नन्दन छपरा गांव से आई थी। हालांकि जब मामला पुलिस के पास गया तो दुल्हन की शिकायत सुन सब सकते में आ गए। दुल्हन ने बताया कि परिवार के लोग उसका निकाह जबरन करवाना चाह रहे हैं। जबकि वह नगर पंचायत रामकोला निवासी प्रेमी से शादी करना चाहती है। 

पीड़िता की बात सुन एक्शन में आई पुलिस 
जबरन शादी की बात को सुनकर पुलिस तत्काल एक्शन में आ गई। पुलिस उसके घर पहुंची और लड़की के पिता और लड़के के पिता को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को ही थाने बुलाया। थाने पर काफी देर तक इस विषय में बातचीत हुई। इसी के साथ आखिरकार दोनों ही पक्ष पुलिस की बात से सहमत हुए। सभी की रजामंदी से दुल्हन की शादी उसके प्रेमी के साथ करवा दी गई। इसके साथ ही आई हुई बारात बैरंग वापस चली गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता पहले से ही निकाह को लेकर राजी नहीं थी। इसको लेकर पीड़िता की ओर से परिजनों को भी जानकारी दी गई थी। हालांकि घरवाले इस बात के लिए राजी नहीं थे। जिसके चलते पीड़िता ने निकाह के दिन यह बड़ा कदम उठाया। मामले में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद निपटारा हो सका। 

जनसेवा केंद्र पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद अंदर किया गया बंद, परिजनों ने इस तरह से लगाया पता

यूपी के रामपुर में पुलिस व SOG टीम की गो- तस्करों से हुई मुठभेड़, पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

यूपी के मजदूरों के लिए योगी सरकार बना रही आलीशान स्कूल, बड़ा प्लान जानकर हो जाएंगे हैरान