गिरफ्तार शातिर युवक के पास से लोहा काटने वाली आरी बरामद हुई है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसके भाई की मौत ट्रेन से कटने से हुई थी, इसलिए उसने पटरी काटने की ठान ली थी।

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश )। ट्रेन की चपेट में आने से हुई भाई की मौत के बाद युवक ने रेलवे पटरी को ही काट दिया। हालांकि शहर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कप्तानगंज-थावे रेल खंड पर स्थि बसहिया बनवीरपुर के निकट रेल पटरी काट दिया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पटरी काटने की खाई थी कसम
गिरफ्तार शातिर युवक के पास से लोहा काटने वाली आरी बरामद हुई है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसके भाई की मौत ट्रेन से कटने से हुई थी, इसलिए उसने पटरी काटने की ठान ली थी।

एक साल पटरी काटने की कर रहा था कोशिश
पारस गोसाई, निवासी जंगल बनवीरपुर, थाना कोतवाली पडरौना की भूमिका सामने आई। उसे सिधुआ रेलवे क्रासिंग के निकट से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने रेल पटरी काटने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि बड़े भाई की मौत एक साल पहले ट्रेन से कटने से हो गई थी। तभी से उसे ट्रेन से ही चिढ़ हो गई।
(प्रतीकात्मक फोटो)