दोनों हर हाल में शादी करना चाहते थे। लेकिन, दोनों के घर वाले किसी भी कीमत पर इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। इससे दोनों परेशान थे। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

फतेहपुर (Uttar Prades) । रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन एक दूसरे के प्रेमी-प्रेमिका बन गए। दोनों की लव स्टोरी कई साल से चल रही थी, लेकिन जब घरवालों को इस संबंध की जानकारी हुई तब तक काफी देर हो चुकी थी। वे जितना एक-दूसरे से शादी करने की जिद्द कर रहे थे उतना ही दोनों के घरवाले विरोध कर रहे थे। इससे आजिज आकर आज प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। जिसके कारण पहले प्रेमी और फिर उपचार के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों के प्यार के खिलाफ थे घरवाले 
थरियावं थाना क्षेत्र के बरई खुर्द गांव के रहने वाले प्रदीप (28) का कई सालों से अपनी ही मौसेरी बहन के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले जब इस रिश्ते का संबंध दोनों के परिवार वालों को हुआ तो इस प्यार का विरोध किया। आज प्रेमी-युगल गांव के बाहर नहर पर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे प्रेमी प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमिका को एम्बुलेंस से आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। 

हाल ही में करना चाहते थे शादी