बसपा सुप्रीमों मायावती का आज यानी 15 जनवरी को 64वां जन्मदिन है। इसपर मौके पर लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 64 किलोग्राम का केक काट मायावती का जन्मदिन मनाया।

लखनऊ (Uttar Pradesh). बसपा सुप्रीमों मायावती का आज यानी 15 जनवरी को 64वां जन्मदिन है। इसपर मौके पर लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 64 किलोग्राम का केक काट मायावती का जन्मदिन मनाया। बता दें, इस बार मायावती के जन्मदिन को 'जनकल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ पार्टी कार्यालय पर ब्लू बुक 'मेरे संघर्षमय जीवन एवं बसपा मूवमेंट का सफरनामा भाग-15' का विमोचन किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जन्मदिन पर मायावती ने साधा बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना
वहीं, अपने जन्म​​दिन पर मायावती ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मोदी सरकार भी कांग्रेस के रास्ते पर ही चल रही है। राजनीतिक फायदे के लिए सत्ता का दुरुपयोग करने में लगी है। मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में अस्थिरता का माहौल पैदा हो गया है। कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। देश की अर्थव्यवस्था काफी खराब दौर से गुजर रही है। यह गंभीर चिंता का विषय है। 

लगातार गिरता जा रहा है बसपा का प्रदर्शन 
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा खाता भी नहीं खोल पाई थी। जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 19 सीट पर संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा, लोकसभा चुनाव 2019 में बसपा ने सपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा और 10 सीटें जीती लेकिन यह गठबंधन चुनाव के बाद ही टूट गया। मायावती इस समय मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी हैं।