लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह शादी नहीं करना चाहती थी। इसी के साथ उसने कुछ अन्य अंतिम इच्छाएं भी बताईं। 

लखनऊ: युवती के द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। युवती की मौत के बाद सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। इस नोट में युवती ने लिखा कि 'बाय-बाय फैमिली मेंबर। लो अब कर लो शादी। न तो मैं शादी करना चाहती हूं और न ही जीना चाहती हूं।' वहीं इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के चलते युवती ने छोड़ दी थी नौकरी
लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में एक युवती उसके भाई और भाभी रहते थे। युवती की मां का निधन कुछ ही समय पहले हुआ था। भाई-भाभी और युवती कानपुर रोड पर बनी एलडीए कॉलोनी में रहते थे। युवती जहां किराए पर रह रही थी, वहीं पास ही बड़े भाई और भाभी का मकान भी है। बताया जा रहा है कि घटना के दिन काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो फंदे से लटकता हुआ युवती का शव मिला। परिजनों ने बताया कि युवती एचडीएफसी बैंक में कर्मचारी थी। उसका विवाह 25 नवंबर को ही आगरा में होना था। इसी के चलते उसने नौकरी भी छोड़ दी थी।

सुसाइड नोट में बताई अंतिम इच्छाएं
कमरे की छानबीन के दौरान एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। युवती ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह शादी नहीं करना चाहती थी। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। इसी के साथ सुसाइड नोट में मोबाइल फोन का सिमकार्ड यूज न करने औऱ बॉडी को न जलाने की बात भी लिखी गई है। सुसाइड नोट मिलने के बाद उसमें लिखी गई चीजों की भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पड़ताल जारी है। इस बीच मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। मामले में मृतका के भाई और भाभी से भी पूछताछ की गई है। 

लव जिहाद ने ली लड़की की जानः फेसबुक पर दोस्ती-4 साल तक संबंध और लास्ट में समीर ने दिखा दी अपनी औकात