यूपी विधानसभा प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि ये वहीं सपा है, जिससे जनता खफा हैं और 10 मार्च के बाद अखिलेश कहेंगे ईवीएम बेवफा हैं।

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने तरह से प्रयास करने में लगे हुए हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को लखनऊ में डोर-टू-डोर प्रचार के बीच समाजवादी पार्टी के नारे " नई सपा है..." पर तंज कसते हुए कहा कि ये वहीं सपा है, जिससे जनता खफा हैं और 10 मार्च के बाद अखिलेश जी कहेंगे ईवीएम बेवफा हैं।" 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने अपर्णा यादव, अदिति सिंह और संयुक्ता भाटिया के साथ प्रचार करते हुए आगे कहा कि "अखिलेश प्रेस कांफ्रेस तो रोज करते हैं लेकिन सपा गठबंधन की पहली सूची के बाद दूसरी सूची नहीं आ पाई है। क्योंकि पहली सूची में जेल वाले थे या बेल वाले थे। सपा गठबंधन आज नजर नही आता है। क्योंकि सपा गठबंधन की सूची में वो नाम है जो हर पुलिस थाने में जिनके नाम दर्ज है। जनता भोली नहीं है और इसलिए छिप-छिपकर नाम और टिकट दिए जा रहे है।"

Scroll to load tweet…

साथ ही उन्होंने सपा द्वारा 300 यूनिट बिजली देने के वादे पर भी कहा कि वो जब सत्ता में थे तो जनता को निर्बाध बिजली नहीं दे पाए थे और आज फ्री बिजली देने की बात कर रहे हैं। 

Scroll to load tweet…