प्रत्क्षदर्शियों के मुताबिक कार की गति तेज थी। कार एकाएक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे पेड़ों से जा टकराई, फिर इसके बाद पलट गई।

संभल (Uttar Pradesh)। बारात से दुल्हन की विदाई कराकर लौटी कार अनियंत्रित होकर मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर पेड़ से टकराते हुए पलट गई। इस हादसे में दुल्हन की मौके पर मौत हो गई, जबकि दुल्हा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को किसी तरह घंटे भर बाद निकाला गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रत्क्षदर्शियों के मुताबिक कार की गति तेज थी। कार एकाएक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे पेड़ों से जा टकराई, फिर इसके बाद पलट गई। कार की गति का इसी से अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पेड़ से टकराने के बाद पलटी कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने के लिए पहले पेड़ के तने को मशीन से काटना पड़ा।

बुलंदशहर के अनूप शहर स्थित हिसावटी गांव निवासी मनोज कुमार की बारात चंदौसी के चुन्नी मोहल्ला आई थी। शादी होने के बाद आज सुबह विदाई हुई। दुल्हन शिवानी (20) की गाड़ी में नव दंपति के अलावा दूल्हे की बहन, भाभी और एक बच्चा सवार थे। 

हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। वे कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश करने लगे। साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला। घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती ले गई। जहां चालक को अलीगढ़ रेफर किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक चालक को कई तरह के फ्रैक्चर हुआ है। वहीं, पुलिस ने दुल्हन के शव को कब्जे में ले लिया।