संगीता चौहान ने बताया कि वह पति चेतन चौहान के सपने पूरे करने के लिए सियासी मैदान में उतरीं हैं। वह क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगी और अपने पति चेतन चौहान के बाकी वादों को पूरा करेंगी। एक दिन पहले विधान भवन में अमरोहा के नौगावां सादात ने नवनिर्वाचित विधायक संगीता चौहान को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने शपथ दिलाई।

लखनऊ(Uttar Pradesh ) । प्रख्यात क्रिकेटर तथा यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे चेतन चौहान के निधन से खाली नौगावां सादात विधानसभा सीट पर भाजपा ने उनकी पत्नी संगीता चौहान को प्रत्याशी बनाया था। जिन्होंने यहां पर जीत के साथ ही अमरोहा जिले की पहली महिला विधायक बनने का भी गौरव हासिल किया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में महाप्रबंधक रहीं संगीता चौहान ने सपा प्रत्याशी जावेद आब्दी को 15077 वोट से हराने के साथ ही दिवंगत चेतन चौहान की राजनीतिक विरासत संभाल ली है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

29 साल बैंकिंग सेक्टर में की हैं काम
माना जाता है कि संगीता चौहान ही पति चेतन चौहान की पॉलिटिकल एडवाइजर भी थीं। राजनीति में आने से पहले संगीता बैंकर, हाईकोर्ट में लॉयर और अपने दिवंगत पति के राजनीतिक मामलों की प्रबंधक थीं। संगीता चौहान ने 29 वर्ष तक बैंकिंग सेक्टर में अपनी पकड़ बनाई है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के संगठनों के काम में अपने पति का भी साथ दिया।

पति के सपने को पूरे करने ली राजनीति में इंट्री 