बरेली में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्वक न निकल सका। दो समुदायों में भिडंत हो गई। डीजे तोड़े गये। पत्थरबाजी हुई। मारपीट हुई। आधे घंटे तक बवाल चलता रहा। पुलिस बीच-बराव करने पहुंची है। बातचीत जारी है। मामला संवेदनशील हो चला है।  

बरेलीः मोहर्रम का जुलूस निकलने के दौरान भोजीपुरा क्षेत्र में बवाल हो गया। इस बवाल में डीजे तोड़े गये। पथराव और मारपीट हुई। इतना ही नहीं, दुकानों को भी निशाना बनाया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरेली के भोजीपुरा में मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। तभी मझौआ गंगापुर क्षेत्र में बवाल हो गया। जुलूस में शामिल लोगों का आरोप है कि एक समुदाय के लोगों ने उनके डीजे पर हमला कर दिया और उसे तोड़ डाला। 
प्रतिक्रिया स्वरूप, विरोध में जुलूस के लोगों ने दूसरे समुदाय की दुकानों को निशाना बना डाला। इस घटना के बाद दोनों समुदायों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हुई। ज्योंही पुलिस को मामले की सूचना मिली, सीओ नवाबगंज अजय गौतम, भोजीपुरा, इज्जतनगर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बवाल के बाद जुलूस निकाल रहे लोगों ने चौराहे पर ही ताजिया रख दिया। इतना ही नहीं, मुसलमानों ने ताजिया ले जाने से इनकार कर दिया। इस बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा।

आपको बता दें कि, दोनों पक्षों में करीब आधे घंटे तक पत्थरबाजी होती रही। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों समुदायों के लोगों को अलग-अलग गली में रोक दिया। समाचार प्रेषण तक, दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की जा रही है। सीओ और इंस्पेक्टर ताजियेदारों से बातचीत कर रहे हैं।