यूपी के अलीगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अलीगढ़ वासियों से भारत जोड़ो यात्रा में भरपूर सहयोग देने की मांग की है। सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को कोरोना का नाम लेकर रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

अलीगढ़: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि वर्तमान में देश के हालात काफी खराब हैं। ऐसे में देश को एकजुट करने की जरूरत है। इसलिए कांग्रेस यात्रा का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल कांग्रेस पार्टी की नहीं बल्कि सभी की है। कांग्रेस तो केवल इसका संचालन कर रही है। उन्होंने बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि कोरोना का नाम लेकर इस यात्रा को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। खुर्शीद ने आगे कहा यात्रा संयोजक के तौर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके स्तर से न्यौता दिया जाएगा। क्योंकि अखिलेश यादव 3 दिन के दौरे पर हैं। इसलिए उनसे बात नहीं हो पाई है। इसके अलावा बसपा प्रमुख मायावती ने भी इस यात्रा को सराहा है। वहीं कई अन्य छोटे दल इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

3 जनवरी से हो रही है यात्रा की शुरूआत
बता दें कि यूपी में 3 जनवरी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हो रही है। कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस यात्रा के लिए अलीगढ़ वासियों को न्यौता देने आए थे। इस दौरान सलमान खुर्शीद ने कहा कि देश में हर वर्ग परेशान है। इसी का यह परिणाम है कि भारत जोड़ो यात्रा को लोगों से भरपूर समर्थन मिल रहा है। वहीं पूरा विपक्ष एकजुट होकर यात्रा का स्वागत कर रहा है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ और एएमयू ने हमेशा से भाईचारे, एकजुटता और प्यार का संदेश दिया है। इसलिए यहां से बड़े समर्थन की उम्मीद है। साथ ही खुर्शीद ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि टी-शर्ट पहनकर यात्रा कर रहे राहुल गांधी के पहनावे पर भी भाजपा नेता तंज कस रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को केवल तंज कसना आता है कि कोई क्या कर रहा है, क्या पहन रहा है और क्या खा रहा है। लेकिन उनकी पार्टी इसकी परवाह नहीं करती है। अगर कांग्रेस की विचारधारा का भाजपा सामना कर सकती है तो वह सामने आए।

बिना नाम लिए BJP पर कसा तंज
वहीं सलमान खुर्शीद ने भगवान राम से राहुल की तुलना पर कहा कि वह तो सबके आराध्य हैं। उन्हीं के पदचिह्नों और आदर्शों पर हम सभी चल रहे हैं। उनसे राहुल गांधी की तुलना करना गलत है। लेकिन देश के टुकड़े करने की बात बोलने वाले अपनी सोच पर ध्यान दें। कांग्रेस को जोड़ने पर उन्होंने कहा कि हर परिवार में छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं। वहीं प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि राहुल गांधी को जब सदन में बोलने नहीं दिया तो उन्होंने सड़क से संसद का रास्ता अपनाया है। बता दें कि प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल खाबरी, यात्रा के प्रदेश संयोजक सलमान खुर्शीद व राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम का मथुरा रोड पर स्वागत किया गया। इसके बाद वह नेता वहां से वापस रवाना हो गए।

मस्जिद तोड़ने पहुंचे बुलडोजर को SP के पूर्व विधायक ने रोका, घर-घर में मदरसा होने की बात कहकर दिए 10 लाख रुपए