यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है। इस लिस्ट में अशोक गहलोत, सलमान खुर्शीद, भूपेश बघेल, हार्दिक पटेल, कन्हैया कुमार का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा, सपा और बसपा की ओऱ से भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की जा  चुकी है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। जारी की गई इस लिस्ट में सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत 30 नाम है। आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा, बसपा और समाजवादी पार्टी भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस की लिस्ट में हैं यह नाम 
कांग्रेस की ओर से यूपी चुनाव के लिए जारी की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अजय कुमार लल्लू, अराधना मिश्रा मोना, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पी एल पुनिया, आर पी एन सिंह, सचिन पायलट, प्रदीप जैन आदित्य, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णन, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वर्षा, हार्दिक पटेल, फूलो देवी नेतम, सुप्रिया श्रेनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, प्रणिति शिंदे, धीरज गुज्जर, रोहित चौधरी, तौकीर आलम का नाम शामिल है।

Scroll to load tweet…