यूपी की राजधानी लखनऊ में एक म्यूजिक टीचर को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साल 2017 में ढाई साल की मासूम को एक शिक्षक ने अपनी हवस का शिकार बनाया था। अदालत ने आरोपी को सजा के साथ-साथ हजारों रुपए का जुर्माना भी ठोका है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शिक्षक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। आरोपी टीचर के खिलाफ पाक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश अरविंद मिश्रा ने ढाई साल की बच्ची को पढ़ाने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म करने के अपराध में म्यूजिक के टीचर पवन गुप्ता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं उसके खिलाफ 25 हजार रुपए का जुर्माना भी ठोंका है। इस मामले में कोर्ट ने कहा कि जुर्माने की समस्त धनराशि पीड़िता को बतौर प्रतिकर दी जाएगी। वहीं कोर्ट में विशेष लोक अभियोजक सुखेन्द्र प्रताप सिंह का तर्क था कि इस वारदात की रिपोर्ट मासूम की मां ने 5 जुलाई 2017 को अशियाना थाने में दर्ज कराई थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मासूम ने आरोपी शिक्षक को लिया पहचान
अदालत में विशेष लोक अभियोजक सुखेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जब बच्ची स्कूल से घर आई तो उसने बताया कि उसके गुप्तांगों में जलन हो रही है। आगे कहते है कि जब मासूम से उसकी मां ने पूछा तो उसने बताया कि स्कूल में एक अंकल ने उसके साथ गंदी हरकत की है। उसके बाद मासूम की मां स्कूल लेकर गई और प्रिंसिपल से शिकायत की, तब प्रिंसिपल ने स्कूल के एकमात्र पुरुष म्यूजिक टीचर व अन्य स्टाफ को पीड़िता के सामने बुलावाया। तब बच्ची ने म्यूजिक टीचर को देखकर उनकी तरफ इशारा करते हुए कहा कि इन्हीं अंकल ने मेरे साथ गंदी हरकत की है। उसके बाद अगले दिन ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। तभी से वह लखनऊ की जिला जेल में निरुद्ध है।

कोर्ट ने अपने निर्णय में कही ये बातें
इस मामले में अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट रूप से कहा है कि स्कूल की बदनामी के डर से कोई कार्यवाही नहीं करना और इतना गंभीर मामला दबाने की कोशिश करना संबंधित प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध विधि अनुसार धारा 21(2) लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही किए जाने हेतु निर्णय की एक प्रति अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन तथा पुलिस कमिश्नर लखनऊ को तुरंत भेजी जाए। 

लखनऊ में मासूम को मारने में नहीं कांपे पिता के हाथ, दूसरी पत्नी के साथ मिलकर इस तरह से दिया वारदात को अंजाम