वायरल वीडियो के बारे में चौकी इंचार्ज से संपर्क किया गया तो उनकी दलील थी कि लड़की के काफी अनुनय-विनय पर यह भूल हो गई। अब उन्हें इसका खेद है। वहीं, आज एसपी ने चौकी प्रभारी को तलब किया। साथ ही फटकार लगाते हुए लाइन हाजिर कर दिया।

जौनपुर (Uttar Pradesh) । टिक टॉक दारोगा जी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की उनके बगल में आती है और हरियाणवी गीत रपट लिख लो न दरोगा जी...पर नाचते हुए दिखाई दे रही है। यही नहीं, वीडियो में चौकी इंचार्ज मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। हालांकि वीडियो देखने के बाद एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। यह वीडियो केराकत कोतवाली क्षेत्र के बजरंगनगर चौकी का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह था पूरा मामला
टिक टॉक वीडियो में चौकी इंचार्ज सच्चिदानंद अपनी कुर्सी पर चश्मा लगाकर बैठे हुए हैं। इसी दौरान एक लड़की उनके बगल में आती है और हरियाणवी गीत रपट लिख लो न दरोगा जी...पर नाचते हुए वीडियो बनाती है। वीडियो में चौकी इंचार्ज मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान न मास्क है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग नजर आ रहा है।

एसपी ने किया लाइन हाजिर