यूपी के प्रतापगढ़ में प्रेमी जोड़े का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। जेठवारा थाना अंतर्गत बलापुर से सामने आई इस घटना के बाद ग्रामीणों ने हत्या कर शव लटकाने की भी आशंका जताई है। 

प्रतापगढ़: जनपद में प्रेमी जोड़े का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। घटना जेठवारा थाना अंतर्गत बलापुर गांव से सामने आई। जिसके बाद मौके पर एडिशनल एसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंचा हुआ है। टीम मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। इस बीच मृतकों के परिजनों को भी इस घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्रामीण जता रहे हत्या कर शव को लटकाने की आशंका
आपको बता दें कि जेठवारा थाना अंतर्गत बलापुर में सुबह ग्रामीणों ने युवक-युवती का शव फंदे से लटकता हुआ देखा। ग्रामीण दबी जुबान प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की बात भी कह रहे हैं। हालांकि आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर पड़ताल में लगे हुए हैं। मृतक की पहचान 25 वर्षीय शिवम पटेल पुत्र विजय बहादुर पटेल और 22 वर्षीय कल्पना पटेल के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसकी जानकारी परिजनों तक भी पहुंच गई थी। 

गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई 
शिवम प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। हालांकि इसी बीच जब सुबह ग्रामीणों ने उसका शव फंदे से लटकता हुआ देखा तो वह दंग रह गए। मामले की सूचना आनन-फानन में पुलिस को दी गई। पुलिस ने ही मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को फंदे से नीचे उतरवाया। प्रेमी-प्रेमिका का शव एक ही डाली से लटक रहा था। वहीं इस मामले में ग्रामीण हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने की बात भी कह रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही पता लग सकेगा कि दोनों की मौत कैसे हुई। वहीं इस बीच गांव में शांति व्यवस्था प्रभावित न हो इसको लेकर फोर्स की तैनाती भी कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मृतक युवक-युवती के परिजनों से बातचीत कर रहे हैं और उनसे शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। 

ताजनगरी में थाई मसाज के नाम पर हो रही थी जिस्मफरोशी, नए साल से पहले ठेके पर बुलाई गई थीं विदेशी युवतियां