आगरा की रहने वाली एक महिला का शव दिल्ली में पाया गया। महिला अपने लिव इन पार्टनर के साथ वहां किराए के मकान में रह रही थी। महिला के पति ने पुलिस को फोन कर सारी करतूत बताई है। 

आगरा: दिल्ली में रविवार को एक 36 वर्षीय महिला अपने किराए के आवास में मृत अवस्था में पाई गई। महिला अपने लिव-इन पार्टनर के साथ वहां पर रह रही थी। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि दक्षिण थाना पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली की मंगोलपुर कलां गांव की एक इमारत की दूसरी मंजिल पर महिला अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ी हुई है। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले में पड़ताल शुरू की गई। जांच में पता चला कि महिला यूपी के आगरा की रहने वाली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कमरे के अंदर मृत पड़ी थी महिला, खुला था दरवाजा 
शुरुआती छानबीन के बाद पता लगा है कि महिला जिस व्यक्ति के साथ वहां पर रह रही थी वह भी आगरा का ही मूल निवासी है। महिला तकरीबन 10 दिन से अपने लिव-इन पार्टनर के साथ वहां रह रही थी। पुलिस पड़ताल में घर के मालिक ने बताया कि दोनों को आखिरी बार गुरुवार को शाम तकरीबन साढ़े छह बजे देखा गया था। इसके बाद अगले दिन शुक्रवार को जब मकान मालिक दूसरी मंजिल पर गया तो उसने महिला के कमरे का दरवाजा थोड़ा खुला हुआ देखा। अंदर कोई भी आवाज न आने और शंका होने पर जब उसने झांककर देखा तो वह दंग रह गया। महिला की लाश अंदर पड़ी हुई थी।

महिला के पति ने फोन कर बताया पूरा सच
मामले को लेकर पुलिस अधिकारी की ओर से बताया गया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके शरीर पर शुरुआती जांच में कोई भी चोट आदि का निशान नहीं पाया गया है। शव को बीएसए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला के लिव इन पार्टनर से संपर्क करने का प्रयास भी किया गया हालांकि उसका फोन बंद था और वह भी गायब था। इसके बाद शाहादरा निवासी महिला के पति ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी कि उसकी शादी महिला के साथ साल 2011 में हुई थी। उनके एक बेटा और दो बेटियां भी हैं। महिला का पति पंजाब के जीरकपुर में काम करता है और महिला 24 नवंबर को उससे मुलाकात करने भी गई थी। इसके बाद वह दिल्ली अपने इलाज के लिए आई। 27 नवंबर को महिला के पति को पता चला कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने धारा 302 के तहत दक्षिण रोहिणी पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

ओबीसी आरक्षण: सभी जिलों का दौरा करेगी आयोग की टीम, पहली बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा