आज दीपोत्सव पर अयोध्या लाखों दियों की रौशनी से जगमगा उठेगी। वनवास और श्रीलंका विजय कर लौटे मर्यादा पुरुषोत्मक भगवान राम के अयोध्या वापस लौटने का प्रतीक पर्व दीपावली अयोध्या में धूमधाम से मनाया जाएगा।

अयोध्या(Uttar Pradesh ).आज दीपोत्सव पर अयोध्या लाखों दियों की रौशनी से जगमगा उठेगी। वनवास और श्रीलंका विजय कर लौटे मर्यादा पुरुषोत्मक भगवान राम के अयोध्या वापस लौटने का प्रतीक पर्व दीपावली अयोध्या में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर थाईलैण्ड, इण्डोनेशिया, श्रीलंका आदि देशों के खास मेहमान भी दीपोत्सव में मौजूद रहेंगे ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संस्कृति और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस बार के दीपोत्सव में अयोध्या में 5 लाख 51 हजार दीपक प्रज्जवलित करने का लक्ष्य है। इस दीपोत्सव में सबसे प्रमुख भागेदारी अवध विश्वविद्यालय के वालंटियर्स की रहेगी। इस अवसर पर अयोध्या में 10 छोटे और एक बड़ा मंच बनाया गया है। भरतकुण्ड, आईटीआई, साकेत पीजी कालेज, बिड़ला धर्मशाला, झुनकी घाट, भजन स्थल, दशरथ महल, कनक भवन, तुलसी उद्यासन, हनुमान बाग आदि स्थानों पर बने इन छोटे मंचों पर स्थानीय व विदेशों से आए कलाकारों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम भजन, लोक गायन, नन्दराजजात, राम राज्याभिषेक आदि किया जाएगा । 

शाम 7 बजे किया जाएगा दीप प्रज्ज्वलन 
शाम 4.40 से शाम 6 बजे के बीच अयोध्या में कई परियोजनाओं का सीएम योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे और नई योजनाओं का शिलान्यास होगा। शाम 6.30 बजे से नये घाट पर मंत्रोच्चार के साथ सरयू की आरती होगी। शाम 7 बजे से अयोध्या के सभी घाटों और पूरी अयोध्या में तकरीबन 5 लाख 51 हजार दीपकों का प्रज्जवलन होगा। राम की पेड़ी पर 4 लाख दीपों का प्रज्जवलन कर गिनीज बुक आफ रिकार्ड में एक नया कीर्तिमान दर्ज करवाया जाएगा। 

शाम 5 बजे होगा राम सीता व लक्ष्मण का आगमन 
शाम 4 बजकर 40 मिनट पर रामकथा पार्क में हेलीकाप्टर से राम सीता व लक्षमण का आगमन होगा। आगमन पर श्रीराम-जानकी का पूजन वंदन और आरती तथा श्रीराम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक के कार्यक्रम होंगे। शेष शहरी क्षेत्र में डेढ़ लाख दीपक जलेंगे। रात 8 बजे प्रोजेक्शन मैपिंग शो के जरिये रामकथा का प्रदर्शन होगा और फिर आतिशबाजी होगी।