राजनाथ ने एएमसी स्टेडियम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "देश को अपनी सशस्त्र सेनाओं और पूर्व सैनिकों पर गर्व है।"

लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवार वालों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि देश को उन पर गर्व है। राजनाथ ने यहां एएमसी स्टेडियम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "देश को अपनी सशस्त्र सेनाओं और पूर्व सैनिकों पर गर्व है, जो आवश्यकता पड़ने पर उसी विश्वास के साथ अभी भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकते हैं।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब्दुल हमीद और मनोज पांडे जैसे योद्धाओं पर गर्व

रक्षा मंत्री ने स्टेडियम में लगाए गए विभिन्न स्टॉल देखे और पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों की पत्नियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब्दुल हमीद और मनोज पांडे जैसे योद्धाओं की जन्मस्थली रही है और पूरा देश इन योद्धाओं का ऋणी रहेगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)