राजधानी लखनऊ में फरवरी में होने वाले डिफेन्स एक्सपो के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। डिफेन्स एक्सपो की तैयारियों की समीक्षा करने लखनऊ आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि फरवरी में लखनऊ में होने वाला डिफेंस एक्सपो अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक इवेंट होगा

लखनऊ(Uttar Pradesh ). राजधानी लखनऊ में फरवरी में होने वाले डिफेन्स एक्सपो के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। डिफेन्स एक्सपो की तैयारियों की समीक्षा करने लखनऊ आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि फरवरी में लखनऊ में होने वाला डिफेंस एक्सपो अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक इवेंट होगा। उन्होंने बताया कि अब तक 900 से ज्यादा निवेशकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजधानी लखनऊ में 5 से 9 फरवरी 2020 तक आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो-2020 की तैयारियों की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ समीक्षा की। इस आयोजन की तैयारियों से संतुष्ट राजनाथ ने कहा कि डिफेंस एक्सपो के आयोजन से उत्तर प्रदेश सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया में रक्षा और एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग का महत्वपूर्ण व आकर्षक डेस्टीनेशन बनेगा। डिफेंस एक्सपो उत्तर प्रदेश में विकसित किये जा रहे डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर को गति देगा।

5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन 
डिफेन्स एक्सपो-2020 का उद्घाटन 5 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद इस अयोजन की शुरुआत हो जाएगी। इस आयोजन में सेना के हथियारों को लोगों के सामने रखा जाएगा। इसमें भारत व विदेशों से तकरीबन 925 प्रदर्शक भाग लेंगे जो अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। 

70 देश होंगे एक्सपो में शामिल 
डिफेंस एक्सपो के आयोजन में शिरकत करने के लिए 135 देशों के रक्षा मंत्रियों, चीफ ऑफ स्टाफ तथा सेना व वायु सेना के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया था। इनमें से 70 देशों ने डिफेंस एक्सपो में शामिल होने के लिए सहमति दे दी है। इस आयोजन में सर्वाधिक प्रदर्शक और निवेशक सात देशों से आ रहे हैं। इनमें अमेरिका, रूस, फ्रांस, इजरायल, दक्षिण कोरिया, स्वीडेन और चेक गणराज्य शामिल हैं।