हत्या कर फेंके गए महिला के शव को पुलिस बरामद करने के बाद जांच पड़ताल की तो सच सामने आ गया, जिसके बाद परिवार वालों के पांव तले से जमीन खिसक गई। यह मामला बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा का है। 

चित्रकूट (Uttar Pradesh)।  बीटेक के छात्र को अपनी ही भाभी से प्यार हो गया और दोनों के बीच संबंध भी बन गए। लेकिन, जब बात खुली तो भाभी ने पति को छोड़कर शादी करने का दबाव देवर पर बनाना शुरू कर दिया, किंतु यह उसे नागवार गुजरी और भाभी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, देवांगना घाटी में फेंके गए महिला के शव को पुलिस बरामद करने के बाद जांच पड़ताल की तो सच सामने आ गया, जिसके बाद परिवार वालों के पांव तले से जमीन खिसक गई। यह मामला बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये थी दोनों की लव स्टोरी
पकड़े गए आरोपी कैलाश त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि वह ग्रामोदय विवि से बीटेक कर रहा है और एसडीएम कालोनी में रहता है। छह साल से उसका रिश्ते में मौसेरे भाई खोह निवासी योगेंद्र कुमार उर्फ कल्लू की पत्नी सरिता देवी (25) से उसके अवैध संबंध बन गए थे। वह अक्सर अकेले में भाभी से मिलता था। इसकी जानकारी जब मौसेरे भाई को हुई तो सरिता को छोडऩे का फैसला कर लिया। इसके बाद सरिता जब भी उससे मिलती तो शादी करने का दबाव बनाती, मगर वह उससे शादी नहीं करना चाहता था।

शादी के बाद भी बुलाती थी भाभी
दो माह पहले घर वालों ने कैलाश की शादी दूसरी जगह कर दी थी। इसके बाद भी सरिता कैलाश को फोन करके बुलाती थी और भागकर शादी करने का दबाव बनाती थी। कैलाश ने पुलिस को बताया कि तंग आकर सरिता से पीछा छुड़ाने के लिए हत्या की योजना बनाई। 

भाभी की हत्या के बाद बीबी लेकर था फरार
कैलाश ने चार जनवरी को सरिता को देवांगना घाटी पर बुलाया और उसकी हत्या के बाद शव वहीं फेंक दिया। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने मृतका के स्वजनों से मिली सूचना के बाद दबिश देकर कैलाश को गिरफ्तार कर लिया।