अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से राम मंदिर निर्माण के लिए देश विदेश से मदद करने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में अयोध्या के रहने वाले एक शख्स ने मंदिर के लिए 51 हजार ईंट दान करने का फैसला किया है। यही नहीं, सभी ईंटों पर राम नाम अंकित होगा।

अयोध्या (Uttar Pradesh). अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से राम मंदिर निर्माण के लिए देश विदेश से मदद करने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में अयोध्या के रहने वाले एक शख्स ने मंदिर के लिए 51 हजार ईंट दान करने का फैसला किया है। यही नहीं, सभी ईंटों पर राम नाम अंकित होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राम नाम की ईंट को बनाने के लिए रखा जा रहा शुद्धता का ख्याल
ईंट भट्ठे के मालिक संदीप वर्मा कहते हैं, राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद मन में इच्छा जगी कि मेरे भट्ठे की ईंटें मंदिर की नींव में लगे। उसी समय 51 हजार राम अंकित ईंटों को तैयार कर उसे दान करने का मन बना लिया। वैसे तो भट्ठे पर ब्रीक नाम की ईंटें तैयार होती हैं। लेकिन मंदिर के लिए खास तौर पर राम नाम ईंटें तैयार हो रही है। इसको बनाने में बेहद शुद्धता और सफाई बरती जा रही है। वहां जूते पहन कर कोई जा नहीं सकता। करीब डेढ़ दर्जन कारीगरों को इस काम में लगाया गया है। 

संदीप कहते हैं, अब तक साढ़े चार हजार ईंटें तैयार हो चुकी है। मंदिर निर्माण शुरू होने के पहले 51 हजार ईंटें तैयार हो जाएगी। यह ईंटें मंदिर के नींव में भरने के काम आएंगी। इलाके के इस भट्टे पर बीके ट्रेड अंकित ईंटे बनती हैं।