ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर की नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने पीड़िता के पिता का हाथ बांधकर तमंचे की बल पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

रामपुर (Uttar Pradesh) । पिता को बंधक बनाने के बाद उसके ही सामने दरिंदों ने नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया। वहीं, अब सप्ताहभर बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। यह घटना थाना शहजादनगर क्षेत्र की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस तरह किया गैंगरेप
13 जनवरी की रात ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर की नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने पीड़िता के पिता का हाथ बांधकर तमंचे की बल पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। 14 जनवरी की सुबह पीड़िता अपने पिता के साथ थाने गई और पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने घटना को बताया झूठ
पीड़िता के पिता का आरोप है कि घटनास्थल पहुंची पुलिस ने हमलोगों को ही थाने लेकर गई। यहां परिजनों से करीब 3 घंटे की पूछताछ की। आरोप है कि इसके बाद पूरी घटना को ही झूठा बता दिया। 

पुलिस पर लगाया आरोप
अगले दिन पीड़िता पिता अगले दिन जिलाधिकारी से मिला। पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए अपने साथ हुई घटना के बारे में मीडिया को बताया। इसके बाद अब पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज किया।