चुनावी सरगर्मी से विकास योजनाएं अपनी रफ्तार से धरातल पर उतर रही है। ऐसा ही एक कार्य रेलवे ट्रैक विद्युतीकरण का भी है, जिसे तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। रेल अधिकारियों का दावा है कि अप्रैल में अयोध्या सेक्शन से जुड़े प्रत्येक रेलखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें रफ्तार भरने लगेंगी। 

अनुराग शुक्ला
अयोध्या:
चुनावी सरगर्मी से विकास योजनाएं अपनी रफ्तार से धरातल पर उतर रही है। ऐसा ही एक कार्य रेलवे ट्रैक विद्युतीकरण का भी है, जिसे तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। रेल अधिकारियों का दावा है कि अप्रैल में अयोध्या सेक्शन से जुड़े प्रत्येक रेलखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें रफ्तार भरने लगेंगी। अकबरपुर से अयोध्या कैंट होते हुए प्रयागराज रेल मार्ग का विद्युतीकरण पूर्ण हो चुका है। इस ट्रैक पर इलेक्ट्रिक रेल इंजन युक्त ट्रेनें दौड़ने लगी है। अयोध्या कैंट से बाराबंकी तक रेड प्रखंड का विद्युतीकरण शेष बचा है। जिस पर तेजी से कार्य चल रहा है। इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए बाराबंकी से अयोध्या कैंट के बीच अब 3 किलोमीटर का कार्य शेष बचा है। इसके पूर्ण होते ही अयोध्या सेक्शन पूरी तरह से विद्युतीकृत हो जाएगा। रेल विकास के मुद्दे पर अयोध्या के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिछले महीने पूरा हुआ अकबरपुर से अयोध्या कैंट का विद्युतीकरण
वर्ष 2019 से विद्युतीकरण चल रहा है। अकबरपुर से अयोध्या कैंट तक पिछले महीने ही विद्युतीकरण पूर्ण हुआ है। जबकि मनकापुर से अयोध्या तक विद्युतीकरण पहले ही हो चुका है। इन रेल प्रखंडों पर इलेक्ट्रिक रेल इंजन युक्त ट्रेन का संचालन भी आरंभ हो चुका है। विद्युतीकरण पूरा करने में लगे अधिकारियों की मानें तो अयोध्या कैंट से बाराबंकी की ओर कार्य तेज गति से पूरा किया जा रहा है। ट्रैक के दोनों तरफ पोल लगाने और अन्य कार्य तेज गति से किये जा रहे हैं। मार्च के अंत तक यह कार्य पूरा कर लेने का लक्ष्य है। 31 मार्च तक चीफ कमिश्नर रेलवे सेफ्टी एसके पांडेय की ओर से ट्रायल भी प्रस्तावित है। इसके बाद अप्रैल के प्रथम सप्ताह में इस मार्ग पर भी इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन आरम्भ हो जाएगा।

6 और 13 मार्च को दूसरे रूट से चलेगीं कुछ ट्रेनें
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक लखनऊ रेखा शर्मा ने बताया कि अयोध्या- जफराबाद रेलखंड के गोसाईगंज कटेहरी उपखंड के मध्य निर्माण कार्य के चलते 6 और 13 मार्च को 7 घंटे के लिए कुछ ट्रेनों का आवागमन बाधित रहेगा। कुछ ट्रेनों का संचालन दूसरे रूट से किया जाएगा तो वहीं कुछ का संचालन विलंब से होगा। जिसमें फिरोजपुर- धनबाद एक्सप्रेस भी शामिल है।

Inside Story: होली के मौके पर बरेली में होता है अनोखी रामलीला का आयोजन, जानिए क्या है इसकी विशेषता