यूपी के इटावा जिले में पति-पत्नी का रिश्ता शर्मसार हुआ है। एक पत्नी ने अपने ही पति को ममेरे भाई के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों का दो सालों से अवैध संबंध चल रहा था। मृतक पति ने दोनों को अपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। 

इटावा: उत्तर प्रदेश के जिले इटावा से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यह कोई नई घटना नहीं है, ऐसी घटनाएं अक्सर सुनने व देखने को मिल जाती है। शहर में एक शख्स की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस समेत अन्य लोगों के होश उड़ गए। जिले के भर्थना के बीरमपुर गांव में गैस सिलेंडर रीफिल करने वाले कुवर चंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारी पत्नी रीना व उसके ममेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अवैध संबंधों के चलते रीना ने अपने ममेरे भाई श्रीपाल के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सबूतों के आधार पर दोनों हुए गिरफ्तार
शहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कुवर चंद्र की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने कुवंर चंद्र की पत्नी रीना और उसके ममेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक कुवर चंद्र की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात गांव ने आयोजित लगन समारोह कार्यक्रम में 42 वर्षीय कुवर चंद्र अपने बच्चों के साथ दावत खाने के लिए गया था। इस दौरान घर में उसकी पत्नी और एक दिन पहले ही आए उसका ममेरा भाई श्रीपाल अकेला था। रात में करीब दो बजे जब कुवर चंद्र अपने बच्चों के साथ घर वापस आया तो उसने दोनों को आपित्तजनक स्थिति में देख लिया।

दोनों ने हत्या की पल भर में रच डाली साजिश
पुलिस के मुताबिक कुवंर चंद्र की पत्नी रीना और उसके ममेरे भाई ने खुद को फंसा देखा तो कुछ ही क्षणों में हत्या की साजिश रच डाली। दोनों ने एक साथ उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान हत्यारे पत्नी ने अपने ममेरे भाई के सहायता से पति को पकड़ लिया और उसके सर व मुंह पर हमला कर रस्सी से उसका गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। सुबह होते ही महिला ने नाटक करते हुए चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसे सुनकर ग्रामीण कुवर चंद्र के घर आए। उसकी हालत नाजुक देखकर आनन-फानन में ग्रामीणों ने अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का शिकार बना कुवर सिंह भरथना स्थित गैस एजेंसी पर काम करके अपनी पत्नी व बच्चों का भरण पोषण करता था।

प्रेमिका बहन से मिलन अक्सर आता था भाई 
पुलिस की गिरफ्त में मौजूद प्रेमी और मृतक की पत्नी दोनों आपस में ममेरे भाई-बहन हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ में प्रेमी श्रीपाल ने बताया कि वह कभी कभार रीना से मिलने के लिए ग्राम हनुमानपुरा स्थित घर पर आया करता था। वह दिल्ली नौकरी करता है लेकिन जब भी वह अपने घर पर जाता तो रास्ते में भर्थना उतरकर रीना से मुलाकात के बाद कन्नौज अपने घर जाया करता था। इसी कड़ी में वह रीना से मुलाकात करने आया और दोनों का करीब दो साल से अवैध संबंध थे लेकिन एक रात कुवर चंद्र द्वारा दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया तो दोनों ने मिलकर पीट-पीटकर गला घोंटकर हत्या कर दी। 

बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे की पत्नी बाद बहन-बहनोई पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपति हुई कुर्क

फतेहपुर: ससुर दामाद की जोड़ी मिलकर देती वारदात को अंजाम, घटना को पूरा करने के लिए बांट रखा था काम

प्रयागराज हिंसा के मास्टर माइंड जावेद पंप के घर पर चलेगा बुलडोजर, दिया जा चुका है नोटिस

मेरठ में डॉल्फिन पार्क बनाने पर सीएम योगी ने मांगा एक्शन प्लान, वन विभाग की ओर से कवायद हुई तेज

बिजली घरों में कोयले का गंभीर संकट, बरसात के मौसम में प्रदेश में आ सकती है ऐसी नौबत