ताजनगरी आगरा में एक परिवार में दहशत फैल गई। दरअसल इस घर की दीवारों में किसी ने लिख दिया तुम्हारी दोनों बेटियों को उठाकर ले जाऊंगा। उनके बारे में अपशब्द लिखते हुए उनकी हत्या करने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद खौफजदा परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

आगरा(Uttar Pradesh ). ताजनगरी आगरा में एक परिवार में दहशत फैल गई। दरअसल इस घर की दीवारों में किसी ने लिख दिया तुम्हारी दोनों बेटियों को उठाकर ले जाऊंगा। उनके बारे में अपशब्द लिखते हुए उनकी हत्या करने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद खौफजदा परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला आगरा के ताजगंज इलाके का है। यहां रहने वाला एक परिवार खौफ के साये में जी रहा है। यह परिवार नौ फरवरी को रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गया था। तब से परिवारीजन वहीं रह रहे थे। 28 फरवरी को ये लोग वापस आए। वापस आने पर जब इन्होने अपने मकान की दीवारों पर लिखे शब्द पढ़े तो उनके होश उड़ गए। मकान की दीवार पर लिखा हुआ था कि उसकी दोनों नाबालिग बेटियों को उठाकर ले जाएगा। उनके बारे में अपशब्द भी लिखे थे। जान से मारने की धमकी भी दी। दो मोबाइल नंबर भी थे। 

पुलिस कर रही मामले जांच 
मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दीवार पर लिखे नंबर को सर्विलांस के जरिए ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन नंबर सही नहीं होने के कारण उसे ट्रेस नहीं किया जा सका। हांलाकि ताजगंज पुलिस का कहना है कि हम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। लेकिन ये किसी शरारती तत्व की शरारत भी हो सकती है। यह जिसका भी कारनामा होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।