यूपी के अयोध्या में प्रेम विवाह के लिए 14 साल पहले मुस्लिम बनी महिला ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर पति और बेटी के साथ हिंदू धर्म अपना लिया। हिंदू धर्म ्स्वीकार करने के बाद महिला ने वीडियो जारी कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में एक परिवार को धर्म परिवर्तन करने पर उनके अपने ही परिजन उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अयोध्या रोड स्थित अनौरा कला निवासी एक महिला ने मुस्लिम युवक से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था। निकाह के बाद युवती को उसके ससुरालवाले धार्मिक ताने देकर उसको परेशान करने लगे। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि आएदिन उसके ससुर और जेठ उसके साथ मारपीट करते थे। पीड़िता के जेठ ने कई बार महिला से दुष्कर्म का भी प्रयास किया। आएदिन पत्नी के साथ हो रहे अत्याचारों को देखते हुए महिला के पति ने भी मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का मन बना लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हिंदू धर्म अपनाने पर मिली जान से मारने की धमकी
महिला ने वीडियो जारी कर बताया कि करीब 15 दिन पहले उसने अपने पति और बेटी के साथ हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया। हिंदू धर्म स्वीकार करने के बाद जब वह घर लौटकर आए तो महिला के ससुराल वाले उन तीनों को जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसके ससुर और जेठ बाहुबली व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के सात कुछ प्रभावशाली लोगों के नाम से उन्हें मारने की धमकी दे रहे हैं। ससुरालपक्ष की ओर से जान से मारने की धमकी के बाद महिला ने शुक्रवार सुबह एक वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर जारी किया। महिला ने शासन और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि उसके परिवार को जेठ, ससुर और मुख्तार अंसारी के गुर्गों से सुरक्षा दी जाए।

दहशत में है पूरा परिवार
महिला के अनुसार, वह मूलरूप से रायबरेली की निवासी है और जन्म से हिंदू है। अनौरा कला में रहने वाले व्यवसायी से महिला को प्रेम हो गया थी। जिसके बाद महिला ने उससे शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म अपना लिया था। ससुरालवालों के जुल्म से परेशान होकर महिला, उसके पति और बेटी ने हिंदू धर्म अपना लिया। हिंदू धर्म स्वीकार करने के बाद अपना नाम संशोधित करवाने के लिए परिवार ने हलफनामा बनवाकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की और फिर न्यूज-पेपरों ने इसकी जानकारी दी। जिसके बाद से महिला का ससुर और जेठ उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। महिला ने कहा कि उनका पूरा परिवार दहशत में जी रहा है। बेटी को डर के कारण स्कूल नहीं भेज रहे हैं। 

वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी पुलिस 
महिला के मुताबिक, जब इस बात की जानकारी अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी को हुई तो उन्होंने परिवार से मुलाकात कर सहयोगियों द्वारा मदद का आश्वासन दिया है। वहीं इस पूरे मामले पर बीबीडी इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। महिला ने अपने ससुर और जेठ पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। हालांकि थाने में मामले की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

साइकिल से घर जा रही 2 सगी बहनें हुई गैंगरेप का शिकार, आरोपियों ने युवतियों को उठाने के लिए पहले किया ये काम