फतेहपुर जिले में बीए की छात्रा ने छेड़खानी से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मृक लड़की मां ने थाने में सिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोस में रहने वाले दो युवक तमंचे का डर दिखा कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। जिससे परेशान होकर उसने खुदखुशी कर ली। 

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश से एक और सनसनी फैलाने वाली घटना सामने आई है। ये घटना फतेहपुर जिले की है, जहां पर बीए की छात्रा ने छेड़खानी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा की मां ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहां हुई घटना और क्या है पूरा मामला
यह घटना फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के रिठवा गांव की है. लड़की के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो युवक उनकी बेटी को परेशान करते थे। उन्हे कई बार समझाने का प्रयास भी किया गया लेकिन वो मानने को तैयार ही नहीं हुए। छात्रा अपने ननिहाल में मां और बहन के साथ रहती थी। आरोपी सौरभ सिंह और तेज बहादुर सिंह पिछले दो साल से तमंचे के बल पर छात्रा के साथ छेड़खानी करने थे। आरोप ये लगाया है कि वो हमेशा लड़की को साथ शारीरिक संबंध बनाने को लेकर दबाव बनाते थे और लड़की के मना करने पर उसको जान से मारने की धमकी देते थे।

आरोपियों की धमकी के बाद डरी लड़की, परिजनो से की शिकायत
आरोपियों की तरफ से बार-बार दी जा रही धमकी की वजह से लड़की डर गई थी. यह बात उसने अपने परिजनों को बताई. इसके बाद 13 मई को उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें लिखा था ''मां जहां जीवन जीने के लिए आत्मसम्मान बेचना पड़े, ऐसी जिंदगी जीने से क्या फायदा? मैं अब तंग आ चुकी हूं इसलिए आत्महत्या कर रही हूं.'' जिसके बाद मां ने इस मामले को लेकर पुलिस के पास पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मृतका का मामा ने खोला राज
मृतका के मामा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले दो युवक उनकी भांजी के साथ छेड़खानी करते थे. जिससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. जिसकी वजह से उसकी तबियत बिगड़ गई. उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गोंडा में मामूली बात पर वधू पक्ष ने शादी से किया मना, रात भर चली पंचायत के बाद भी नहीं निकला निष्कर्ष