यूपी के बुलंदशहर में शुक्रवार देर रात शिकारपुर नगर स्थित यस बैंक की ब्रांच में आग लग गई। जिसमें बैंक में रखा लाखों का कैश जलकर रख हो गया। यही नहीं, सभी कागजात भी जल गए। कितना नुकसान हुआ है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

बुलंदशहर (Uttar Pradesh). यूपी के बुलंदशहर में शुक्रवार देर रात शिकारपुर नगर स्थित यस बैंक की ब्रांच में आग लग गई। जिसमें बैंक में रखा लाखों का कैश जलकर रख हो गया। यही नहीं, सभी कागजात भी जल गए। कितना नुकसान हुआ है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। आग लगने के पीछे शॉट सर्किट वजह बताई जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आग लगने की सूचना आस-पड़ोस के रहने वाले लोगों ने पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बैंक के संबंधित अधिकारियों को अभी बैंक के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं, बैंक का कोई भी कर्मचारी इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।