यूपी के फिरोजाबाद में किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। किशोरी के साथ इस वारदात को जनसेवा केंद्र संचालक और उसके साथी ने अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी दुकान को बंद कर वहां से फरार हो गए। आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है। 

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) में एक जनसेवा केंद्र (Janseva Kendra) पर बैंक खाते का बैलेंस चेक कराने गई 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि किशोरी के साथ इस वारदात को केंद्र संचालक और उसके साथी ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी किशोरी को दुकान के अंदर बंद कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जनसेवा केंद्र का संचालन करता है आरोपी
बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के निवासी पीड़िता के पिता का कहना है कि छारबाग निवासी आरोपी कुलदीप जनसेवा केंद्र चलाता है। रविवार 20 मार्च को कुलदीप अपने साथी बॉबी के साथ ही केंद्र पर पहुंचा था। उसी दिन सुबह तकरीबन 11 बजे 17 वर्षीय पुत्री बैंक की पासबुक लेकर खाते में बैलेंस चेक करवाने के लिए पहुंची। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। 

खोजते हुए जनसेवा केंद्र तक पहुंचे परिजन 
रिपोर्ट के अनुसार कुलदीप और बॉबी ने उससे बैलेंस चेक करने की बात कहते हुए बैठने को कहा। इसी के बाद जनसेवा केंद्र का शटर बंद कर किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों ही आरोपी किशोरी को दुकान के अंदर बंद करके वहां से फरार हो गए। तकरीबन दो घंटे बाद तक भी जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान ही परिजनों उस जगह तक पहुंचे। 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश
मामले को लेकर सीओ सदर हीरालाल कनौजिया का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना लाइनपार में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। 

बाराबंकी में शर्मसार करने वाली तस्वीर आई सामने, नहीं मिला शव वाहन तो कुछ इस तरह पिता का शव लेकर पहुंचा बेटा

यूपी के रामपुर में पुलिस व SOG टीम की गो- तस्करों से हुई मुठभेड़, पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

यूपी के मजदूरों के लिए योगी सरकार बना रही आलीशान स्कूल, बड़ा प्लान जानकर हो जाएंगे हैरान