नवीन बाजार से एक चाकू लेकर आया। इसके बाद मछली विक्रेता राकेश के गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले में राकेश लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिसे पुलिस निजी अस्पताल लेकर गई, जहां राकेश की मौत हो गई। 

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) । 10 रुपए छोडऩे को लेकर छत्तीसगढ़ निवासी युवक ने मछली विक्रेता की हत्या कर दी। हत्यारे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। यह घटना चिनहट कस्बा में हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 रुपये छोडऩे को लेकर हुई थी कहासुनी
चिनहट कस्बा निवासी राकेश कश्यप (45) मछली मंडी में दुकान लगाता था। इस दौरान छत्तीसगढ़ निवासी नवीन बाजार में मछली लेने गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 10 रुपये छोडऩे को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। 

बाजार से लेकर आया था चाकू
गुस्से में नवीन बाजार से एक चाकू लेकर आया। इसके बाद मछली विक्रेता राकेश के गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले में राकेश लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिसे पुलिस निजी अस्पताल लेकर गई, जहां राकेश की मौत हो गई।

लोगों ने हत्यारों को पीटा
राकेश को चाकू मारने वाले नवीन को दबोच लिया। पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। इसके बाद नवीन की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। 

दोनों में था पहले से विवाद
कुछ लोगों का कहना है कि राकेश और नवीन के बीच पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में कहासुनी के बाद हत्या की बात सामने आई है। 

(प्रतीकात्मक फोटो)