प्रेमिका के बुलाने उसका प्रेमी मिलने उसके ननिहाल आया था। जहां किशोरी के ननिहाल पक्ष के लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उनकी भांजी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी थी। इससे गुस्साएं दोनों मामा ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी

हरदोई (उत्तर प्रदेश)। 4 दिन पहले उन्नाव जिले से हरदोई ननिहाल आई रिंकी (19) की हत्या का खुलासा हो गया। पुलिस के मुताबिक इज्जत की खातिर दो सगे मामा जसवंत और कमलेश ने ही मिलकर अपनी भांजी की गला घोट कर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मृतक किशोरी का अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमी के साथ जाने की कर रही थी जिद
प्रेमिका के बुलाने उसका प्रेमी मिलने उसके ननिहाल आया था। जहां किशोरी के ननिहाल पक्ष के लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उनकी भांजी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी थी। इससे गुस्साएं दोनों मामा ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

ऐसे लगाए थे शव को ठिकाने
शव को अपने चचेरे भाई की मदद से 3 किलोमीटर दूर एक पेड़ से लटका दिया। हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किए, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आ गई। शक के आधार पर पुलिस ने किशोरी के कातिल मामाओं को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने गुनाह कबूल कर लिया।