कल्याण सिंह बीते 5 साल से यूपी की सक्रिय राजनीति से बाहर थे। लंबे समय तक बीजेपी के प्रमुख रणनीतिकार रह चुके हैं।
लखनऊ. राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने सोमवार बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। 87 साल के कल्याण ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय होना चाहते हैं, इसलिए बीजेपी की सदस्यता ली। बता दें, इनके स्थान पर कलराज मिश्र को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है। कल्याण सिंह बीते 5 साल से यूपी की सक्रिय राजनीति से बाहर थे। लंबे समय तक बीजेपी के प्रमुख रणनीतिकार रह चुके हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

