सात जनवरी की दोपहर को खेत की ओर जा रही थी। वहीं पहले से मौजूद सुनील कुमार व उसका दोस्त किशोरी को खेत के अंदर खींच ले गया, दुष्कर्म किया। किशोरी ने मदद के चीखने की कोशिश की तो उसका मोबाइल मुंह में ठूंस दिया। 

बरेली (Uttar Pradesh) । दोस्तों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान वह चीखने की कोशिश की तो चीख को बंद करने के लिए दरिंदों ने उसके मुंह में मोबाइल ही ठूंस दिया और बारी-बारी से उसे अपने हवस का शिकार बनाया। इसके बाद पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो गन्ने को तोड़कर उसकी जमकर पिटाई की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गन्ने की खेत में खींचकर ले गए थे दरिंदे
आरोप है कि किशोरी सात जनवरी की दोपहर को खेत की ओर जा रही थी। वहीं पहले से मौजूद सुनील कुमार व उसका दोस्त किशोरी को खेत के अंदर खींच ले गया, दुष्कर्म किया। किशोरी ने मदद के चीखने की कोशिश की तो उसका मोबाइल मुंह में ठूंस दिया।

पुलिस से शिकायत करने की बात पर गन्ने से की पिटाई
दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने विरोध किया। पुलिस में शिकायत की बात कही तो बौखलाए आरोपियों ने खेत से गन्ने तोड़कर उसी से पीड़िता को जमकर पीटा। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। 

ईट भट्टे पर मजदूरी करती है किशोरी
घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो वे थाने पहुंचे। शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। बता दें कि शाहजहांपुर का रहने वाला एक परिवार पिछले कुछ दिनों से फतेहगंज पूर्वी में रहकर भट्ठे पर मजदूरी करता है। 

सीओ ने गिरफ्तारी को भेजी टीम
रविवार को पीड़िता ने सीओ नागेंद्र यादव से शिकायत करने पहुंची, तब शाम को सुनील व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ खुद भी थाने पहुंचे और गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजीं।

(प्रतीकात्मक फोटो)