गाजियाबाद में 13 वर्षीय किशोरी के साथ कार में गैंगरेप की वारदात सामने आई। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बना लिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर लगातार दबिश दे रही है। 

गाजियाबाद: कविनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 वर्षीय किशोरी को कार में अगवा कर तीन युवकों के द्वारा गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना 19 मई की बताई जा रही है। गैंगरेप के बाद आरोपी पीड़ित किशोरी को गांव के बाहर फेंककर फरार हो गए। इसको लेकर शनिवार को किशोरी के परिजनों ने थाने जाकर शिकायत दी। इसको लेकर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कार से अगवा कर दिया गया वारदात को अंजाम 
मामले को लेकर कविनगर थानाक्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि उनकी बेटी 19 मई को छोटी बहन को स्कूल लेने जा रही थी। इस बीच रास्ते में एक फार्म हाउस के सामने पहुंचने पर एक आल्टो कार उसके पीछे आकर रुकी। इस बीच उसमें सवार तीन दबंग युवक सुमित यादव, मुकुल यादव और तस्सी यादव ने उनकी बेटी को कार में अगवा कर लिया। पीड़ित का कहना है कि उसकी बेटी के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़ित पिता कहना है कि इस बीच आरोपियों ने अपने मोबाइलों में उनकी बेटी की अश्लील वीडियो भी बनाई।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित 
मामले को लेकर पीड़िता की ओर से की गई शिकायत के बाद पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस घटना की तफ्तीश में लगी हुई है। इस बीच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीमें लगातार अलग-अलग जगहों पर दबिश भी दे रही हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी मची हुई है।

मदरसे के बच्चों ने सुनाई दर्दभरी दास्तां, कहा- मामूली बात पर लाठी से पीटते थे मौलवी और शिक्षक भी देते थे धमकी

राम-कृष्ण में भेद नहीं तो मथुरा और अयोध्या में क्यों? वर्शिप एक्ट 1991 देवकीनंदन ठाकुर ने दी चुनौती

कानपुर में राजधानी पान मसाला, तंबाकू पर छापेमारी में दंग रह गए अधिकारी, जानिए कैसे चल रहा था पूरा खेल