यूपी के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में पड़ोसी युवक के साथ धार्मिक स्थल घूमने गई नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इस घटना की किसी से शिकायत करने पर छात्रा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले गाजियाबाद के मोदीनगर कस्बे में पड़ोसी युवक के साथ धार्मिक स्थल घूमकर आ रही नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। नाबालिग छात्रा को आरोपियों ने बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। साथ में गए युवक और नाबालिग लड़की को अलग-अलग कमरों में बंद किया और उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद इस घटना की शिकायत करने पर छात्रा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दो दिन से गुमसुम छात्रा ने नहीं किया था भोजन
जानकारी के अनुसार नगर की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी 15 वर्षीय बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से बेटी ने खाना नहीं खाया और घर से बाहर भी नहीं निकली। परिजनों के बार-बार पूछने पर वह कुछ नहीं बता पा रही थी लेकिन मंगलवार की सुबह जब परिजनों ने सख्ती से पूछा तो वह फफक पड़ी और अपने साथ हुई वारदात को उसने बताया। बेटी की बात सुनकर परिजन दंग रह गए और मां बेहोश होकर गिर पड़ीं।
दोनों को अलग-अलग कमरों में किया था बंद
छात्रा ने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाले भइया के साथ धार्मिक स्थल पर पूजा करने के लिए गई थी। उसके बाद वह सेल्फी ले रही थी। तभी चार-पांच युवक आए और जबरजस्ती उन्हें एक सुनसान स्थान पर ले गए। आरोपी युवकों ने भइया को एक कमरे में बंद कर दिया और मुझे दूसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध करने पर मारा और भइया के साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं किसी को बताने पर छात्रा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर सात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है ताकि जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो सके।
महराजगंज: पड़ोसी ने बंद पड़े मदरसे में मासूम से की हैवानियत, बच्ची की हालत देख परिजनों के उड़े होश












