बांदा जिले में एक लड़की ने आहत होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। घर से बाहर मां और बहन ने जब देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों का कहना है कि आत्महत्या करने का मुख्य कारण शादी का बार-2 टूटना है। 

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के एक गांव में एक लड़की ने अपने घर के अंदर कमरे में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी को फांसी लगा देख परिजनों में कोहराम मच गया। मवेशियों को चारा भूसा देकर लौटी मां और बहने ने जब शव को फंदे से पंखे पर लटका देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। इस मामले की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चेहरे पर मुहांसों को लेकर लड़की थी परेशान
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। यह मामला शहर के बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीत पारा गांव का है। जहां पर एक लड़की का बार-2 रिश्ता टूटने की वजह से काफी परेशान रहती थी। जिसकी वजह से उसने ऐसा कदम उठा लिया। मृतक लड़की के परिजनों का कहना है कि चेहरे पर मुहांसे थे, जिससे काफी परेशान रहती थी क्योंकि इसी वजह से उसकी शादी के लिए आए कई रिश्ते टूट गए। हर बार लड़के वालों ने शादी करने से मना कर दिया।

मृतक के परिजनों को आत्महत्या की आंशका
बेटी की मौत पर परिजनों को इसी बात की आंशका है कि इसी से आहत होकर लड़की ने ऐसा कदम उठाया जिससे उसका जीनन समाप्त हो गया। वहीं बिसंडा थाना प्रभारी केके पांडे ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यहां एक गांव में लड़की का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आगे कहते है कि परिजन इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं। लेकिन जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

बांदा: हैवानियत की सारी हदे हुई पार, दीवार फांदकर घर में घुसे दबंगों ने नाबालिग से किया गैंगरेप

सिरफिरे भाई ने मामूली बात पर बड़ी बहन को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अमरोहा में कुदरत की आफत ने तीन मजदूरो का हमेशा के लिए सुलाया, सात गंभीर रूप से घायल