यूपी के कानपुर में 8 साल की मासूम से गैंगरेप का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात ये है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की उम्र महज 13 व 14 साल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

कानपुर (Uttar Pradesh). यूपी के कानपुर में 8 साल की मासूम से गैंगरेप का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात ये है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की उम्र महज 13 व 14 साल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली पीड़िता 8 साल की मासूम तीसरी क्लास की छात्रा है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम मासूम खेत गई थी। इस दौरान गांव ही रहने वाले दोनों नाबालिग आरोपियों ने से दबोच लिया। पहले उसे जमकर पीटा फिर मुंह पर कपड़ा बांध उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मासूम को गंभीर हालत में खेत में छोड़ फरार हो गए। किसी तरह घर पहुंची मासूम ने परिजनों को पूरी बात बताई। जिसके बाद थाने पर सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मासूम को पुलिस से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 

पुलिस ने घर से आरोपियों को पकड़ा
शिवली थाना इंस्पेक्टर ने बताया, पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।