पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया और पूरी घटना की जांच कराई। वहीं, हत्या के बाद से ही प्रेमी आशीष मौके से फरार है। प्रेमी आशीष लोगों से सोना का परिचय अपनी पत्नी के तौर पर करवाता था। 

कानपुर (Uttar Pradesh)। प्रेमिका की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। इसका खुलासा तब हुआ, जब मकान मालिक ने किराएदार प्रेमी के कमरे से खून बहता हुआ देख चीख पड़ा, जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, प्रेमी मौके से फरार हो गया है। बता दें कि प्रेमिका एकांत में उपने प्रेमी से मुलाकात करने उसके कमरे पर पहुंची थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
गोविंद नगर के दबौली इलाके में रहने वाले अजय कुमार के मकान में आशीष रहता था। वो दादा नगर फैक्ट्री में काम करता था। जांच में ये बाते सामने आई कि आशीष से आए दिन उसके साथ काम करने वाली सोना पाल मुलाकात करने के लिए आया करती थी। हमेशा की तरह, वह युवती मंगलवार को भी आशीष से मिलने आई हुई थी। जिसके बाद वे दोनों घर में थे। 

मकान मालिक ने सुनाई ये कहानी
मकान मालिक अजय कुमार के अनुसार जब वह अपने घर के बाहर जाने लगे तो उन्होंने किराएदार के कमरे से खून बहता हुआ देखा। तत्‍काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कुछ ही देर में गोविंद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आशीष के कमरे में उसकी प्रेमिका का शव बरामद कर लिया, जिसकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद, पुलिस ने मृतका की तलाशी ली तो उसकी पहचान सोना पाल के रूप में हुई। 

पत्नी के रुप में कराता था लोगों से परिचय
पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया और पूरी घटना की जांच कराई। वहीं, हत्या के बाद से ही प्रेमी आशीष मौके से फरार है। प्रेमी आशीष लोगों से सोना का परिचय अपनी पत्नी के तौर पर करवाता था।

(प्रतीकात्मक फोटो)