बताया जा रहा है कि युवती का युवक से प्रेम संबंध था। उसने शादी के लिए मना किया तो युवक गुस्सा होकर उसका अपहरण कर लिया। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपी पकड लिए जाएंगे।  

महराजगंज (Uttar Pradesh)। युवती ने किसी कारण प्रेमी के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद नाराज प्रेमी फिल्मी अंदाज में उसका अपहरण कर फरार हो गया। अब युवती के परिजनों की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस तरह कराया अपहरण
मामला पांच फरवरी की शाम का है। युवती गांव के कुछ महिलाएं साथ में शाम को शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। रास्ते में बाइक सवार पहले मौजूद थे। युवती को बाइक सवारों ने रोक लिया और जबरन गाड़ी पर बैठाकर लेकर चले गए। गांव के कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाया, लेकिन बाइक सवार युवती को लेकर फरार हो गए।

प्रेमी के घर पहुंचे युवती के परिजन
मामले की जानकारी होने पर युवती के परिजन तलाश करने लगे। आरोपी युवक के घर गए तो उसके परिजन झगड़ा करना शुरू कर दिए। काफी खोजने के बाद भी युवती का पता नहीं चलने पर उसके पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रविवार की शाम को कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज की।

खोजबीन में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि युवती का युवक से प्रेम संबंध था। उसने शादी के लिए मना किया तो युवक गुस्सा होकर उसका अपहरण कर लिया। कोतवाल सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपी पकड लिए जाएंगे।