गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के विनय तिवारी को हराकर जीत का यह परचम फहराया है। ज्ञात हो कि भाजपा विधायक अरविंद गिरी के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुआ था। 

लखीमपुर खीरी: गोला गोकर्णनाथ सीट से उपचुनाव में भाजपा के अमन गिरी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने 32 हजार से अधिक वोटों के अंतर से सपा के विनय तिवारी को हराया है। आपको बता दें कि गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव के लिए रविवार को वोटों की गिनती हुई। यहां भाजपा प्रत्याशी ने कमल खिलाकर जीत को अपने नाम पर दर्ज किया। इस चुनाव में अमन गिरी को तकरीबन 1.20 लाख वोट मिले हैं। वहीं सपा प्रत्याशी को तकरीबन 82 हजार वोट मिले हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरविंद गिरी के निधन के बाद हुआ था उपचुनाव
ज्ञात हो कि काउंटिंग शुरू होने के दौरान अमन गिरी पहले ही राउंड से आगे रहे। वह गोला गोकर्णनाथ से पूर्व बीजेपी विधायक अरविंद गिरी के बेटे हैं। अरविंद गिरी के निधन के बाद ही यहां उपचुनाव का ऐलान किया गया था। उपचुनाव में भाजपा ने अरविंद गिरी के बेटे को ही प्रत्याशी बनाया और अब चुनाव में अमन गिरी ने जीत दर्ज कर उस विश्वास को सही करार दिया। ज्ञात हो कि अरविंद गिरी का निधन 6 सितंबर को हुआ था। 

विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं 
मतगणना के बाद जीते हुए उम्मीदवार को गोला गोकर्णनाथ में जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसको लेकर लखीमपुर खीरी के एसपी संजीव सुमन की ओऱ से जानकारी साझा की घई थी। उन्होंने पूर्व में ही कहा था कि मतगणना स्थल पर काउंटिंग के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे और जीत के बाद विजयी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकेगा। आपको बता दें कि उपचुनाव के दौरान बीजेपी ने इस सीट को जीतने के लिए पूरा दमखम लगाया था। पार्टी की ओर से दिग्गज नेताओं के साथ ही सीएम योगी ने भी पहुंचकर चुनाव प्रचार किया था। हालांकि सपा ने इस उपचुनाव पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। यही कारण था कि उपचुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार तक नहीं किया। 

इंटरनेट पर लाइक की चाहत में हुई महिला पुलिसकर्मी की फजीहत, ASP बोले-वर्दी पहनकर बिल्कुल न करें ये काम