उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सोमवार को एक मेडिकल स्टोर संचालक दुकान से घर जाते समय लापता हो गया था, जिसके बाद उसके घर वालों को उसके अपहरण की सूचना दी गई है। इसी के बाद पुलिस इस पूरा मामले की जांच कर रही है।

गोंडा: यूपी के गोंडा में सोमवार को मेडिकल स्टोर संचालक लालमणि विश्वकर्मा का दुकान से घर जाते समय अपहरण हो गया था। पुलिस इस मामले की जांच मे जुट गई है। वहीं इन सबके बीच शाम को गांन तके किनारे भूसे के ढ़ेर के पास लालमणि का शव मिला है। शव मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले का पूरा जायज़ा लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने इस मामले के बारे में बताया
इस को लेकर एसपी ने कहा है कि लालमणि की हत्या उसी के दोस्त ने की है। उन्होंने ये भी बताया कि दारू पीने के दौरान हुए विवाद के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

यह है मामला
जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात धानेपुर थाना छेत्र के पूरे महा गांव में मेडिकल स्टोर संचालक लालमणि विश्वकर्मा मेडिकल स्टोर बंद कर अपने घर थाना इटियाथोक अंतर्गत रमवापुर जा रहे थे. लालमणि अचानक लापता हो गए. इसके बाद गांव के बाहर लालमणि की बाइक बरामद हुई थी। परिजनों से 4 लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने की भी सूचना मिली थी। अपहरण होने की खबर से परिजन में हड़कंप मच गया।

इस पूरे मसले पर अपर पुलिस अधिक्षक ने दी जानकारी
हालांकि इस मामले को लेकर आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा था कि 'घटना में 364 ए आपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर व्यवसायी को तलाशने के लिए टीमें लगा दी गई है, अतिशीघ्र घटना का खुलासा कर दिया जाएगा, लेकिन गुरुवार की शाम पुलिस को रमवापुर गांव के बाहर एक झोपड़ी में भूसे के ढे़र में मेडिकल स्टोर संचालक का शव मिला।'

मेरठ में इनामी सनी काकरान ने घर में घुसकर एलएलबी छात्र को मारी गोली, 15 खोखे हुए बरामद

अयोध्या में मणिरामदास छावनी की धर्मशाला में मिला युवक का शव, बिहार से कनेक्शन